अमेरिका; शानदार जॉब रिपोर्ट, इस महीने ब्याज बढ़ने की संभावना मजबूत हुई

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ाने को लेकर वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को इस महीने की 15-16 तारीख को उसकी बैठक से पहले जिस जॉब रिपोर्ट का इंतजार था, वो आ गई। अमेरिका के श्रमविभाग ने नवंबर में शानदार जॉब रिपोर्ट की जानकारी दी है। इस जॉब रिपोर्ट ने ब्याज दर बढ़ाने की स्पष्टता को और बढ़ा दी है यानी ब्याज बढ़ने की संभावना अब और बढ़ गई है।

अगर अक्टूबर कोर इंफ्लेशन की बात करें ये 1.9% बढ़ा है, जो कि फेडरल रिजर्व के महंगाई के लक्ष्य के करीब है। वहीं ताजा पेरोल्स डाटा की बात करें, तो नवंबर में 2,11,000 नई नौकरियां जुड़ी, जो कि उम्मीद से बेहतर है। उम्मीद 2,00,000 नई नौकरियां जुड़ने की थी। बेरोजगारी की दर भी 5 % पर स्थिर रही।  

बता दें कि फेडरल रिजर्व ने दूसरे मैक्रोइकोनॉमिक आंकड़े के अलावा बेरोजगारी दर 5% और कोर इंफ्लेशन 2% होने पर ब्याज दर में बढ़ोतरी करने का लक्ष्य रखा है।

अमेरिका: नवंबर में नॉन-फार्म पेरोल्स डाटा के मुताबिक 
            : नवंबर में 2,11,000 नई नौकरियां जुड़ी, उम्मीद 2,00,000 की
             अक्टूबर में 271,000 नई नौकरियां जुड़ी, सितंबर में 1,42,000 नई
              नौकरियां जुड़ी थी।
            : बेरोजगारी की  दर 5 % पर स्थिर, अक्टूबर में भी 5 % थी,
             सितंबर में 5.1 % थी
             : अक्टूबर की CPI महंगाई 0.2% बढ़ी, उम्मीद के मुताबिक
             : अक्टूबर कोर इंफ्लेशन 1.9% (Y-o-Y)
             :अक्टूबर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 0.2 % घटा, लगातार दूसरे महीने
             गिरावट, अनुमान के मुताबिक नहीं
लेकिन, जिस तरह से अमेरिका के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर ग्रोथ में कमी आ रही है, उसे देखते हुए कुछ जानकार अभी ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार कर रहे हैं। उनको अगले साल मार्च में ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना है।

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

-अमेरिका: सितंबर तिमाही में 2.1% (Y-o-Y) GDP ग्रोथ,
              जून तिमाही की GDP ग्रोथ 3.9% (Y-o-Y) थी

((अमेरिका: सितंबर तिमाही की संशोधित GDP@2.1%, क्या फेड बढ़ाएगा रेट ? 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/gdp21.html

-जापान: सितंबर तिमाही की GDP ग्रोथ (-)0.8% (Y-o-Y)
-चीन:इस साल की सितंबर तिमाही की GDP ग्रोथ 6.9% (YoY), अनुमान 6.8% था, जून
तिमाही में 7% थी

अमेरिका में मौजूदा ब्याज दर 0-0.25%: 
बता दें कि अमेरिका में आखिरी बार 29 जून 2006 में ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई थी और ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस को देखते हुए 18 सितंबर 2007 से ब्याज दर में कटौती शुरू हो गई थी। 16 दिसंबर 2008 को फेडरल रिजर्व न ब्याज दर में कटौती करके उसे 0-0.25 % कर दिया था, तब से ब्याज दर इसी स्तर पर बनी हुई है।
तो, 15-16 दिसंबर को फेडरल रिजर्व जब ब्याज दर पर बैठक करेगा, तो ब्याज बढ़ाने से पहले कोर इंफ्लेशन, पेरोल्स डाटा के अलावा ग्रोथ से जुड़ी चिंताओं को भी ध्यान में रखेगा। हालांकि, फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन जैनेट येलेन हाल ही में कह चुकीं हैं कि ग्रोथ को लेकर कोई खास चिंता नहीं है।

((ECB ने बान्ड खरीदारी प्रोग्राम में कई बदलाव किए 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/ecb.html

(बाजार के लिए 1 और 15,16 दिसं. क्यों है खास 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/1-1516.html

((अमेरिका: अगले महीने बढ़ेगा ब्याज! अक्टूबर कोर इंफ्लेशन@1.9% 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/19.html

((अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर स्थिर रखा, दिसंबर में बढ़ने के संकेत 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_49.html

कोई टिप्पणी नहीं