Results for "GST"
अक्टूबर में GST राजस्व संग्रह 1.72 लाख करोड़, वर्ष दर वर्ष 13% की वद्धि- सरकार

 


अक्टूबर 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये के साथ अप्रैल 2023 के बाद दूसरी बार सर्वाधिक रहा, वर्ष दर वर्ष 13 प्रतिशत की वद्धि दर्ज की गई


घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व भी वर्ष दर वर्ष 13 प्रतिशत अधिक है

वित्तीय वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह 11 प्रतिशत की वर्ष दर वर्ष वृद्धि के साथ 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा



अक्टूबर2023 के महीने में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व  1,72,003 करोड़ रुपये हैजिसमें से सीजीएसटी 30,062 करोड़ रुपये हैएसजीएसटी 38,171 करोड़ रुपये हैआईजीएसटी  91,315 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र किए गए  42,127 करोड़ रुपये सहित) है और उपकर 12,456 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अक्टूबर, 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 72,934 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 74,785 करोड़ रुपये है।

अक्टूबर2023 महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरानघरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व भी पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दर्शाता है। नीचे दी गई तालिका में अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद के जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दर्शाए गए हैं।

चार्टः जीएसटी संग्रह में रुझान

तालिका: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों को निपटान किया गया

अप्रैल-अक्टूबर (करोड़ रुपये में)

 

निपटान पूर्व एसजीएसटी

निपटान के बाद एसजीएसटी [1]

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

2022-23

2023-24

वृद्धि

2022-23

2023-24

वृद्धि

जम्मू एवं कश्मीर

1,318

1,762

34%

4,299

4,817

12%

हिमाचल प्रदेश

1,341

1,546

15%

3,368

3,302

-2%

पंजाब

4,457

4,903

10%

11,378

13,115

15%

चंडीगढ़

351

389

11%

1,227

1,342

9%

उत्तराखंड

2,805

3,139

12%

4,513

4,890

8%

हरियाणा

10,657

11,637

9%

18,291

20,358

11%

दिल्ली

8,000

9,064

13%

16,796

18,598

11%

राजस्थान

8,832

9,859

12%

19,922

22,571

13%

उत्तर प्रदेश

15,848

18,880

19%

38,731

42,482

10%

बिहार

4,110

4,731

15%

13,768

15,173

10%

सिक्किम

179

297

66%

489

629

29%

अरुणाचल प्रदेश

282

378

34%

932

1,155

24%

नागालैंड

125

177

42%

564

619

10%

मणिपुर

166

210

27%

812

659

-19%

मिजोरम

105

168

60%

488

573

18%

त्रिपुरा

242

299

23%

847

928

9%

मेघालय

265

353

33%

841

988

17%

असम

2,987

3,428

15%

7,237

8,470

17%

पश्चिम बंगाल

12,682

13,799

9%

22,998

24,607

7%

झारखंड

4,329

5,152

19%

6,466

7,128

10%

ओडिशा

8,265

9,374

13%

11,031

12,723

15%

छत्तीसगढ़

4,285

4,773

11%

6,421

7,656

19%

मध्य प्रदेश

6,062

7,384

22%

15,418

18,100

17%

गुजरात

21,644

24,005

11%

32,943

36,322

10%

दादरा एवं नगर हवेली

और दमन एवं दीव

381

372

-3%

709

606

-15%

महाराष्ट्र

48,870

58,057

19%

74,612

84,712

14%

कर्नाटक

20,165

23,400

16%

37,924

42,657

12%

गोवा

1,111

1,307

18%

2,024

2,299

14%

लक्षद्वीप

6

16

162%

18

66

259%

केरल

7,016

8,082

15%

17,450

18,370

5%

तमिलनाडु

20,836

23,661

14%

34,334

37,476

9%

पुदुचेरी

271

288

6%

695

833

20%

अंडमान व निकोबार

द्वीप समूह

112

125

12%

287

311

8%

तेलंगाना

9,538

11,377

19%

21,301

23,478

10%

आंध्र प्रदेश

7,347

8,128

11%

16,441

18,488

12%

लद्दाख

81

121

49%

311

377

21%

अन्य केन्द्र शासित प्रदेश

97

140

44%

281

685

144%

कुल योग

2,35,167

2,70,777

15%

4,46,167

4,97,562

12%

[1] निपटान के बाद का जीएसटी राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के जीएसटी राजस्व और आईजीएसटी के एसजीएसटी हिस्से का संचयी हिस्सा है जो राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों को दिया जाता है।


(साभार- PIB)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 

-Videos on IPO, share market: -Videos on Mutual Fund -Insurance हर किसी के लिए क्यों जरूरी पर Video -Videos on FD/RD,Bank,Post office -Videos on Home Loan, Home -Videos on PF, Pension Scheme, Retirement Fund -Videos on Children & Women's Fin. Planning -Videos on Savings, Investment, Fin.Literacy, Fin.Planning -Income Tax & How to save Tax पर Video -Video on Gold & Silver Investment; सोना और चांदी में निवेश पर वीडियो -Videos on Bitcoin, Cryptocurrency investment -Video on Commodities - Money, investment, savings in Marathi (beyourmoneymanagerMarathi)


A: My Youtube Channels:
1) beyourmoneymanager
2)beyourmoneymanagermarathi
3)RangaRang India
4)Sadabahar Romantic Raja

5)Housing Society Solutions


1)Hindi website on Money- 


Rajanish Kant बुधवार, 1 नवंबर 2023