Results for "BankFDs Vs Small Savings Schemes"
बैंक एफडी और छोटी बचत योजनाओं में से बेहतर कौन ?


सरकार ने PPF, KVP, सुकन्या समृद्धि योजना, 5 साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और 5 साल की राष्ट्रीय बचत पत्र जैसी तमाम छोटी बचत योजनाओं में पैसे लगाने वालों को झटका दिया है। 

इन योजनाओं पर जमा ब्याज दरों में इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 0.1% कमी कर दी गई है। यानी अब इन छोटी बचत में निवेशित पैसों पर पहले के मुकाबले 0.1% कम ब्याज मिलेगा। बता दें कि सरकार हर तिमाही इन ब्याज दरों की  समीक्षा करती है। छोटी सरकारी बचत योजनाओं की नई ब्याज दर व्यवस्था वित्त वर्ष 2016-17 अप्रैल से लागू की गई है।

ज्यादातर भारतीय अपनी बचत को बैंक एफडी या फिर सरकारी छोटी बचत योजनाओं में पैसे लगाते हैं। लेकिन, इन दोनों निवेश साधनों पर मिलने वाले ब्याज में लगातार कमी आ रही है और आगे भी कमी की ही संभावना दिख रही है। 

तो, ऐसे में अगर छोटी बचत योजना और बैंक एफडी में से आपको चुनना पड़े तो आप किसे चुनेंगे। ये सवाल कई लोगों के दीमाग में कौंध रहे होंगे। इसके लिए आपको दोनों तरह के निवेश साधनों की कई पैमाने मसलन, पैसे की सुरक्षा, पैसे पर मिलने वाले रिटर्न, पैसे लगाने पर टैक्स से जुड़े प्रावधान, निवेश साधनों की परिपक्वता अवधि और इसके अलावा महंगाई को पीछे छोड़ने में उनकी भूमिका आदि। 

सरकार का कहना है कि कई लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत अंक की सीमांत कमी के बाद भी ऐसी परिपक्वता और अवधि के दौरान बैंक जमाओं की तुलना में बहुत ही आकर्षक होंगी। बैंक जमा योजनाओं की तुलना में उच्च ब्याज दरों की पेशकश के अलावा कुछ लघु बचत योजनाओं से आयकर में भी लाभ मिलता है। 
जमा ब्याज दर (%) : अप्रैल-जून तिमाही (Q1)2017-18 के लिए:
> छोटी बचत स्कीम                    पहले ब्याज दर                  नई ब्याज दर
                                             (1 जनवरी-31 मार्च तक)     (1 अप्रैल-30 जून तक)
-बचत जमा                                         4                            4  (सालाना)
-----------------------------------------------------------------------------------------
-1 साल की सावधि जमा                      7.0                        6.9  (तिमाही)
-----------------------------------------------------------------------------------------
-2 साल की सावधि जमा                      7.1                       7.0 (तिमाही)
------------------------------------------------------------------------------------------
-3 साल की सावधि जमा                       7.3                       7.2 (तिमाही)
--------------------------------------------------------------------------------------------
-5 साल की सावधि जमा                       7.8                      7.7 (तिमाही)
---------------------------------------------------------------------------------------------
-5 साल की रेकरिंग जमा                       7.3                       7.2  (तिमाही)
---------------------------------------------------------------------------------------------
-5 साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना  8.5                     8.4 (तिमाही और भुगतान)
-----------------------------------------------------------------------------------------------
-5 साल की मंथली इनकम अकाउंट स्कीम  7.7                     7.6 (मासिक और भुगतान)
-------------------------------------------------------------------------------------------------
-5 साल की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट       8.0                      7.9 (सालाना)
-------------------------------------------------------------------------------------------------
-पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( PPF)                  8.0                     7.9 (सालाना)
-----------------------------------------------------------------------------------------------------
-किसान विकास पत्र                                7.7                     7.6 (112 महीन में मैच्योर)
----------------------------------------------------------------------------------------------------------
-सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम                 8.5                      8.4
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------

अब बात कर लेते हैं कुछ टॉप बैंक एफडी के ब्याज की......

बैंक                तिमाही ब्याज (% में)    तिमाही ब्याज (% में)         तिमाही ब्याज (% में)       तिमाही ब्याज (% में)     
                           (1 साल)                       (2 साल)                               (3 साल)                  (5 साल)
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
IDFC बैंक               7.50                           7.25                                      7.20                       7.20
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
यस बैंक                 7.10                              7.10                                     7.10                       7.10
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
DCB  बैंक             7.20                              7.25                                     7.25                        7.25
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

ये कुछ बैंक की अलग-अलग परिपक्वता अवधि वाली जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की बात हो गई, लेकिन आपको जब भी पैसे लगाने हों, तो जिस बैंक में लगाने जा रहे हैं कि उसके अलग-अलग अवधि के एफडी पर मिलने वाले ब्याज की तुलना छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज से जरूर कर लीजिएगा। 


जब भी निवेश करने के बारे में सोचें तो टैक्स बचाने के पैमाने पर भी निवेश साधनों की तुलना करें। इससे भी आप अंदाज लगा सकते हैं कि बैंक एफडी और छोटी बचत योजनाओं में से कौन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। लाइफ इंश्योरेंस प्लान, बैंक FD, PPF, NSCs, NPS, ELSS या सुकन्या समृद्धि योजना की तुलना उनके सालाना रिटर्न, टैक्स कटौती के प्रावधान और लिक्विडिटी के आधार पर करें तो सबकी अलग-अलग पैमाने
पर अलग-अलग खासियत है। आप भी नीचे गए टेबल में देख सकते हैं....

टैक्स बचत साधन                सालाना रिटर्न (%)            टैक्स प्रावधन                   लिक्विडिटी
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
लाइफ इंश्योरेंस प्लान                4.5-5                       टैक्स फ्री            प्लान की अवधि 
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------
बैंक एफडी                              7-7.25                       ब्याज पर टैक्स             5 साल 
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
एनएससी                                   8                             ब्याज पर टैक्स             5 साल
------------------------------------------------------------------------------------------------------
पीपीएफ                                    8                               टैक्स फ्री                    15 साल, लेकिन 6ठवें साल से आंशिक निकासी की सुविधा
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
सुकन्या समृद्धि योजना                8.5                               टैक्स फ्री                   बेटी जब 18 साल की हो जाएं
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
एनपीएस                           बाजार आधारित                   40% टैक्स फ्री               रिटायरमेंट तक 
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
ELSS                               बाजार आधारित                    टैक्स फ्री                            3 साल 
------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------

तो, आप भी अगर टैक्स बचत के लिए बेहतर और फायदेमंद टैक्स बचत निवेश साधन की तलाश में हैं तो उन साधनों को अलग-अलग पैमाने पर तुलना करके ही अंतिम फैसला लीजिएगा, तो अच्छा रहेगा। 

((डाकघर बचत योजनाएं: अपना पैसा बचाएं, पैसा बढ़ाएं, हर महीने जरूरी हो तो वो भी पाएं
((सरकारी छोटी बचत योजनाओं पर अब कम मिलेगा ब्याज, अक्टूबर-दिसंबर 2016-17 के लिए ब्याज दर अधिसूचित 
((2017 में करें ये 17 काम, फाइनेंशियल सफर को बनाएं आसान 
सरकारी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, जुलाई-सितंबर के लिए ब्याज दर अधिसूचित
बचत और निवेश पर खास लेख: 
((अलग-अलग इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (निवेश साधन) क्या होते हैं ?
((बैंक FD, सेविंग्स डिपॉजिट से बेहतर क्यों है लिक्विड फंड
((क्या करें महिलाएं, अगर निवेश और फाइनेंस की बेसिक जानकारी ना हो ?   
((महिलाओं को क्यों सीखना चाहिए निवेश और फाइनेंस की बेसिक्स 
((फर्जी निवेश स्कीम में नहीं फंसेंगे, अगर ये फॉर्मूला अपनाएंगे
आपका पैसा दोगुना, तिगुना, चार गुना कब होगा, ये फॉर्मूला बताएगा...
((क्या है निवेश का '100-उम्र' फॉर्मूला? 
((शेयर बाजार और डेट (FD, बॉण्ड) में कितना-कितना पैसा लगाएं
((निवेश को नुकसान से बचाना है तो 5 गलतियों से बचें
((बचत करूं या करूं निवेश, कौन देगा ज्यादा फाइनेंशियल कॉन्फिडेंस
((60 साल की उम्र में करोड़पति बनने के लिए क्या करें
((आपका पैसा कब होगा दुगुना, जानें इस फॉर्मूला से 
72 का नियम याद रखें, आपको बनाएगा मालामाल
((डिपॉजिट्स पर ब्याज घटे, अब कहां हैं ज्यादा कमाई के सुरक्षित मौक; भाग-1 
((डिपॉजिट्स पर ब्याज घटे, अब कहां हैं ज्यादा कमाई के सुरक्षित मौक; भाग-2
((आपने KYC डीटेल्स अपडेट किया या नहीं...
((ऐसे E-mails/SMSs/Calls से बचेंगे, तो नहीं पछताएंगे
((लोन पर घर, जेब खाली, डिफॉल्टर होने से कैसे बचेंगे ?
((खतरे में आपका बटुआ, कैसे बचायेंगे ?
((क्या होम लोन ट्रांसफर करने का सही वक्त है...
((अब बैंक कर्ज सस्ता करने में मनमानी नहीं कर सकेंगे !
((कहीं आपका भी पैसा PF,LIC में तो  बेकार नहीं पड़ा है 
((आपके पैसे पर पहला हक आपका होना चाहिए
((बड़े फायदे हैं छोटी बचत के
((छोटी बचत, बड़े फायदे
((ट्रेजरी बिल्स (टी-बिल्स) क्या है
((सर्टिफेकेट ऑफ डिपॉजिट्स के बारे में जानें 
(('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
((ये दिसंबर तिमाही को कुछ Q2, कुछ Q3 तो कुछ Q4 क्यों बताते हैं ?
((कैसे करें शेयर बाजार में एंट्री 
((सामान खरीदने जैसा आसान है शेयर बाजार में पैसे लगाना
((खुद का खर्च कैसे मैनेज करें? 

((मेरा कविता संग्रह "जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक"खरीदने के लिए क्लिक करें 

(ब्लॉग एक, फायदे अनेक

Plz Follow Me on: 
((निवेश: 5 गलतियों से बचें, मालामाल बनें Investment: Save from doing 5 mistakes 

Rajanish Kant बुधवार, 5 अप्रैल 2017