हर रोज रात आठ बजे तय होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत, 12 बजे होगा लागू

(साभार- हिन्दुस्तान हिन्दी) 
पेट्रोल-डीजल के दामों में 16 जून से हर रोज होने वाले बदलाव की योजना के तहत ग्राहक हर रोज तेल के बदले भाव की जानकारी अपने मोबाइल की मदद से जान सकेंगे। वहीं पेट्रोल पम्प भी हर रोज के बदले दाम बड़े अक्षरों में बोर्ड पर चस्पा करेंगे। दामों में बदलाव हर दिन रात आठ बजे होगा और उसी रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।
पेट्रोल और डीजल के दामों में हर रोज होने वाले बदलाव की जानकारी देने के लिए तेल कम्पनियों ने पम्पों को कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। आईओसी के चीफ मैनेजर एमके अवस्थी बताते हैं की ग्राहकों की सहूलियत के लिए तेल कम्पनियों ने बदले दामों की जानकारी देने के लिए पेट्रोल पम्पों से तेल के दाम का हर रोज डिसप्ले करने को कहा है। रोज रात आठ बजे जारी होंगे रेट तेल के दाम हर दिन रात आठ बजे जारी होंगे। जोकि उसी रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। आईओसी के चीफ मैनेजर एमके अवस्थी बताते हैं कि 16 जून को जारी होने वाले रेट 15 जून रात आठ बजे आ जाएंगे। पम्प उसी रात 12 बजे से बदले रेट लागू हो जाएंगे।
ग्राहक एसएमएस व एप से ले रेट की जानकारी तेल के बदले रेट की जानकारी ग्राहक एसएमएस भेज कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक को एसएमएस भेजने के लिए RSP डीलर कोड लिखकर उसे 9224992249 पर भेजना होगा। वहीं भारत पेट्रोलियम के पम्प से तेल ले रहे ग्राहक को इसी तरह मैसेज 9223112222 पर और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक को 9222201122 पर एसएमएस करना होगा। डीलर कोड हर पेट्रोल पम्प पर लिखा मिलेगा। जिसे डीलर कोड के स्थान पर लिखना होगा। इसके साथ ही आईओसी ने एक एप्लीकेशन Fuel@IOC भी लांच किया है। इसे डाउनलोड कर शहरों में पेट्रोल व डीजल के दाम पता किया जा सकता है। इसी तरह से तीनों तेल कम्पनियों की वेबसाइट से भी तेल के दाम पता किए जा सकते हैं। कम्पनी के आधिकारिक फेसबुक व ट्यूटर हैंडल से भी दाम जाने जा सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं