Results for "एंटोनियो विएट्री"
ओ माई गॉड...तो दुनिया में आ गया 24 कैरेट सोने का पहला जूता

24 कैरेट सोने के गहने तो आपने पहने होंगे, लेकिन 24 कैरेट सोने के जूते क्या कभी आपने देखा है। नहीं, ना। तो, इटली के एक कारीगर एंटोनियो विएट्री ने आपके लिए तैयार किया है 24 कैरेट सोने का जूता। इसकी कीमत जानते हैं कितनी है। सिर्फ 27 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 17, 39,880 रुपए (1 डॉलर=64.44 रु.)।

ऐसा मत सोचियेगा कि इस जूते पर केवल सोने का पानी चढ़ाया गया है। इस जुते की खासियत यह है कि इसमें सोने का इस्तेमाल केवल सहायक या किसी बटन या सोने के छोटे-छोटे रूप में नहीं किया गया है, बल्कि जूते का अभिन्न हिस्सा है 24 कैरेट का सोना। इस जूते में चमड़े के साथ सोने की सिलाई की गई है।

विएट्री के मुताबिक, यह जूता पहनने में आरामदायक है। इसमें सोने के छोटे स्ट्रिप्स हाथ से बुने गए हैं। विएट्री ने इस दुनिया का पहला सोने का जुता बताया है। विएट्री ने ये जूते खाड़ी देशों के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। 

एंटोनियो विएट्री ने  16 मार्च, 2017 को ट्यूरिन के अपने कार्यशाला में अपने संग्रह "गोल्ड" के भाग के रूप में पुरुषों के सोने के जूते का प्रदर्शन किया।

Rajanish Kant मंगलवार, 11 अप्रैल 2017