मई में खुदरा महंगाई दर (CPI) बढ़कर 4.87 प्रतिशत सालाना पर पहुंची

इस साल  मई में खुदरा महंगाई दर (CPI)सालाना और मासिक दोनों आधार पर बढ़ी है।  ताजा सरकारी आंकड़ों  के मुताबिक, मई में खुदरा महंगाई दर 4.87% दर्ज की गई, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 2.18% थी और इस साल अप्रैल में 4.58% थी। 

अगर इस दौरान खुदरा खाद्य महंगाई दर (CFPI) की बात करें तो पिछले साल मई में यह (-) 1.05% थी  जो कि इस साल मई में बढ़कर 3.10% दर्ज की गई। इस साल अप्रैल में CFPI 2.80%थी। 
आपको बता दें कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय खुदरा मुद्रास्फीति के आकलन के लिये चुनिंदा शहरों तथा गांवों से आंकड़े एकत्रित करता है।

> उपभोक्ता मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CPI) (%): 
मई 2018 (अस्थाई)  अप्रैल 2018 (अंतिम)      मई 2017 (अंतिम)
4.87                                  4.58                              2.18

>उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक महंगाई दर (CFPI) (%): 
मई 2018 (अस्थाई) अप्रैल 2018 (अंतिम)  मई 2017 (अंतिम)
3.10                           2.80                                 (-) 1.05
CFPI- Consumer Food Price Index

अप्रैल, 2018 में खुदरा महंगाई (CPI)बढ़कर 4.58% हुई
((फाइनेंस का फंडा: भाग-12, CPI महंगाई क्या है 

कोई टिप्पणी नहीं