भारत फिर 'ड्रैगन' को ग्रोथ की रेस में पछाड़ देगा: IMF

भारत में आगे महंगाई दर में कमी आएगी: IMF

भारत इस साल भी चीन को ग्रोथ के मामले में पीछे छोड़ देगा। ये अनुमान IMF यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जताया है। उसने ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक जारी करते हुए कहा कि भारत इस साल 7.3% की दर से विकास करेगा जबकि चीन 6.8% की दर से।

IMF ने कहा है कि भारत में हाल के आर्थिक सुधार उसके बाद निवेश में तेजी और कमोडिटी के कम होते दाम से ग्रोथ में मदद मिलेगी। उसने अगले साल के लिए भी ग्रोथ आउटलुक जारी किया है। अगले साल भी भारत चीन के मुकाबले तेजी से विकास करेगा। अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने अगले साल भारत की विकास दर 7.5%, जबकि
चीन की 6.3% रहने की उम्मीद जताई है।

पिछले साल भी भारत ने विकास दर में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ छोड़ दिया था। भारत ने 7.3% की दर से विकास किया था, जबकि चीन ने 7% की दर से।

((भारत के विकास की रफ्तार धीमी पड़ी, अप्रैल-जून तिमाही में GDP@7.00%
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/gdp700.html

IMF ने इस साल ग्लोबल ग्रोथ में भी कमी का अंदेशा जताया है। संस्था के मुताबिक, इस साल दुनिया 3.1% की दर से विकास करेगी, जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.3% और जुलाई में किए गए अनुमान की तुलना में 0.2% कम है। हालांकि विकसित देशों में विकास दर मजबूत रहने के संकेत दिए गए हैं।

((अमेरिका में जून तिमाही में विकास की रफ्तार बढ़ी 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_17.html

((आम लोगों के लिए GDP के मायने 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/gdp_31.html

IMF के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक भारत में इस साल महंगाई दर में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल और एग्रो कमोडिटी के दाम कम रहने से गिरावट की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं