खुदरा महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, सितंबर CPI@4.41%

इस साल सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई दर यानी खुदरा महंगाई दर (CPI) ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। मासिक आधार पर इसमें बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सालाना आधार में इसमें कमी आई है। महंगाई बढ़ाने में दाल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल सितंबर में खुदरा महंगाई 4.41% बढ़ी है जबकि अगस्त में ये 3.66% (संशोधित 3.74%) की दर से बढ़ी थी। हालांकि पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल सितंबर में इसमें कमी आई है। पिछले साल सितंबर में खुदरा महंगाई 5.63% बढ़ी थी। वहीं, इस साल जुलाई में ये 3.69% (3.78% से संशोधित) की दर से और पिछले  साल अगस्त में 7.03% की दर से बढ़ी थी।

इस साल सितंबर में मासिक आधार पर खुदरा खाद्य महंगाई दर यानी CFPI (कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स) पर आधारित महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है।  इस साल सितंबर में खुदरा खाद्य महंगाई दर 3.88% पर पहुंच गई जबकि अगस्त में ये 2.20% की दर से बढ़ी थी जबकि पिछले साल सितंबर में ये दर 6.22% थी। इस साल
जुलाई में ये 2.15% की दर से और पिछले  साल अगस्त में 8.70% की दर से बढ़ी थी।

सितंबर CPI, CFPI महंगाई दर: (%) 

इंडेक्स     सितंबर 2015               अगस्त 2015             सितंबर 2014
              (अस्थायी)                      (अंतिम)                      (अंतिम)
CPI         4.41                              3.74                               5.63
CFPI       3.88                             2.20                                6.22

((अगस्त की खुदरा महंगाई दर (CPI) में मामूली कमी 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/cpi_30.html

((महंगाई के मोर्चे पर राहत, जुलाई में खुदरा महंगाई दर घटी 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/blog-post_77.html

((CPI महंगाई आंकड़ों पर नजर रखना क्यों है जरूरी
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/cpi_14.html

कोई टिप्पणी नहीं