60 साल की उम्र में करोड़पति बनने के लिए ये तरकीब अपनाएं

करोड़पति बनने का आपका सपना ऐसे पूरा होगा

लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी, रोजगार के बढ़ रहे मौके की वजह से समाज में बहुत सारे लोगों के लिए करोड़पति बनना अब मुश्किल नहीं रह गया है, लेकिन समाज का अब भी एक बड़ा तबका करोड़पति बनने के सपने में खोया रहता है। ऐसे लोग हरदम करोड़पति बनने के मौके तलाशते रहते हैं।

अगर आप भी करोड़पति बनने का ख्वाब देखने वालों में शामिल हैं, तो अपनी आमदनी में से कुछ बचत कर उसका सही जगह पर निवेश करके अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

शायद आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आप अपनी जरूरत के सारे खर्च करें, लेकिन यह ठान लें कि हर कीमत पर मुझे हरेक महीने कुछ बचत कर उसे निवेश करना है।

आखिर आज आपका है, तो कल भी आपका ही होगा। आज के लिए अगर आप सोच रहे हैं तो कल के लिए भी तो आपको ही सोचना होगा।

जितना जल्दी आप पैसा जमा करना शुरू कर देंगे आपको उतना ही ज्यादा फायदा होगा और आपका तनाव उतना ही कम। अगर आपकी उम्र 25 साल है और 60 साल की उम्र में आपका इरादा करोड़पति बनने का है तो हरेक महीने वैसी जगह पर आप अगर 1,555 रु. निवेश करते हैं जहां 12% सालाना आपको रिटर्न मिले, तो आपका करोड़पति बनने का सपना कोई नहीं रोक सकता है।

आप ये पैसे एक जगह पर जमा कर सकते हैं या फिर बैंक, इक्विटी, म्यूचुअल फंड या गोल्ड जैसे अलग-अलग निवेश के साधनों में भी लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि 12% सालाना से कम रिटर्न आपको निवेश पर न मिले। इस बारे में निवेश करने से पहले आप पूरी तरह से आश्वास्त हो जाएं। किसी भरोसेमंद सलाहकार की भी आप मदद ले सकते हैं। आप अपने स्तर से भी छानबीन कर ही पैसे लगाएं।

अगर आपने थोड़ी देर से करोड़पति बनने का सपना देखा, तो कोई बात नहीं। सपने तो आपके भी पूरे होंगे कि इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा मासिक बचत करना होगा। अगर आपकी उम्र 30 साल है तो हरेक महीने 2,861 रुपए निवेश कर आप 60 साल  की उम्र में करोड़पति बन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपके निवेश पर 12% सालाना का रिटर्न मिलना चाहिए। चाहे आप कहीं भी अपने पैसों का निवेश करें।

उसी तरह, 35 साल की उम्र वाले हरेक महीने 5,322 रुपए, 40 साल के उम्र वाले हरेक महीने 10,109 रुपए और 45 साल की उम्र वाले हरेक महीने 20,017 रुपए निवेश कर 60 साल की उम्र में करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपके निवेश पर 12% सालाना का रिटर्न मिलना चाहिए। चाहे आप कहीं भी अपने पैसों का निवेश करें।

जल्दी बचत और निवेश की शुरुआत करने से आपके ऊपर कम दबाव रहेगा। मसलन, 25 साल की उम्र में 1,555 रुपए प्रति महीना जमा करने और उस पर सालाना 12% सालाना रिटर्न मिलने पर आप 60 साल की उम्र में करोड़पति बन सकते हैं तो 5 साल अधिक हो जाने पर यानी 35 साल की उम्र में उसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको उससे करीब दोगुनी रकम 2,861 रुपए हरेक महीना निवेश करना पड़ेगा।  अगर 10 साल की देरी करते हैं यानी 35 साल की उम्र में आप बचत और निवेश करना शुरू करते हैं तो आपके उससे तिगुनी से भी ज्यादा रकम 5,322 रुपए हरेक महीना निवेश करना पड़ेगा।

इस तरह से करोड़पति बनना कोई मुश्किल काम नहीं है, आप अपने पैसों का सही से बचत और उसे सही जगह निवेश कर करोड़पति बनने के अपने सपने को आसान और साकार कर सकते हैं।

60 साल की उम्र में करोड़पति बनने के लिए कितना करें मासिक बचत:

निवेश शुरू       लक्ष्य         सालाना रिटर्न   जरूरी मासिक
करने की        (करोड़ रु.)       (% में)            बचत (रु. में)
उम्र

25 साल            1                  12               1,555

30 साल            1                  12                2,861

35 साल            1                  12                5,322

40 साल           1                   12               10,109

45 साल          1                    12                20,017


कोई टिप्पणी नहीं